समानता और मानवता का सन्देश देने वाले संत रविदास जयंती पर शीश नवाने पहुचे राहुल, प्रियंका और संजय सिंह, पंजाब के सीएम चन्नी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी जन्मस्थली आकर किया नमन

ए0 जावेद
वाराणसी। ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ समानता और मानवता का संदेश देने वाले संत श्री गुरु रविदास जी की 645वीं जयंती आज मनाई जा रही है। इस अवसर पर जनपद में सियासी जमावड़ा लगा हुआ है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संत रविदास की जयंती पर उनकी जन्म स्थली में शीश नवाने रविदास मंदिर पहुंचे। दोनों ने संत रविदास मंदिर में दर्शन भी किया। दर्शन के बाद राहुल गांधी ने यहां श्रद्धालुओं को लंगर भी कराया। इसके पूर्व सुबह पंजाब के सीएम चन्नी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत शिरोमणि की जन्मस्थली पर हाजिरी लगाई।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी संत के दर पर मत्था टेकने के लिए पहुंचे। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व सांसद संजय सिंह रविदास मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए आए। इस दरमियान राहुल गांधी और प्रियंका ने यहाँ लंगर भी चलवाया। दोनों कांग्रेस नेताओं ने रैदासियो से बात भी किया।
इसी क्रम में सीएम योगी ने संत रविदास मंदिर पहुंचकर संत शिरोमणि की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शीश नवाया। सीएम योगी ने संत की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शीश नवाया। अमृतवाणी पाठ के सामने शीश झुकाकर आशीर्वाद मांगा। उन्होंने लंगर में बैठकर प्रसाद भी खाया। सीएम योगी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि पूज्य संत रविदास जी की जन्मस्थली सीरगोवर्धन यूपी की सांस्कृतिक नगरी काशी में है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में सीरगोवर्धन के सुंदरीकरण और पर्यटन विकास के लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है। संत शिरोमणि रविदास जी की स्मृति में पार्क निर्माणाधीन है। मुख्यमंत्री योगी इससे पहले भी रविदास जयंती के मौके पर सीरगोवर्धन पहुंच चुके हैं।











