घाटी में रात भर चली कार्यवाही में आतंकियों के मददगार 10 गिरफ्तार

निसार शाहीन शाह
जम्मू। दक्षिण और मध्य कश्मीर के दस अलग-अलग स्थानों पर रात भर छापेमारी के दरमियान दस लोगो को गिरफ्तार किया गया है। इन पर आतंकियों के मददगार होने के आरोप है। एसआईए द्वारा आतंकवाद समेत अन्य घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ घाटी में यह एक बड़ी कार्रवाई है।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई जारी रहेगी। आतंकवाद और अलगाववाद से जुड़े अपराधों की जांच के लिए जम्मू कश्मीर सरकार ने हाल ही में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) का गठन किया है।










