सावन का दूसरा सोमवार: फुल बिछाकर रेड कार्पेट पर किया जाएगा शिवभक्तो का स्वागत

ईदुल अमीन/अजीत शर्मा
वाराणसी: आज सवान का दूसरा सोमवार है. बाबा के दर्शन के लिए मंदिर में देर रात तक तैयारियां चलती रहीं, रेड कार्पेट बिछा दिया गया है। वही सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की कतार आधी रात से लग गई। ऊं नम: शिवाय का जाप करते हुए शिवभक्त बरसात के बीच भी बैरिकेडिंग में डटे रहे। मंदिर प्रशासन की ओर से शिवभक्तों को फूल बिछाकर और रेड कार्पेट पर स्वागत किया जाएगा। रविवार को देर रात तक तीन लाख से अधिक शिवभक्तों ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन और जलाभिषेक किया। रविवार को काशी में कांवरियों का रेला उमड़ पड़ा। मंगला आरती से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला अनवरत जारी रहा। नौ बजे तक 75 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया और 2:25 बजे तक यह आंकड़ा सवा दो लाख तक पहुंच गया।

सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए मंदिर में देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। श्रद्धालुओं के लिए कराई गई बैरिकेडिंग में रेड कार्पेट बिछा दिया गया है। काशीपुराधिपति का दरबार अपने भक्तों के लिए सज-धज कर तैयार हो गया है। आपात स्थिति के लिए चिकित्सक और एनडीआरएफ की टीम भी तैनात रहेगी। पेयजल से लेकर खोया पाया केंद्र, पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाए गए हैं। शहर के मंदिरों में भी सावन के दूसरे सोमवार को दर्शन पूजन की तैयारियां चल रही हैं। महामृत्युंजय, गौरी केदारेश्वर, तिलभांडेश्वर, शूलटंकेश्वर, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर और सारंगनाथ सहित सभी प्रमुख शिवालयों में दर्शन पूजन का इंतजाम किया गया है।











