प्रयागराज: डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई ढिशुम ढिशुम, दो घायल

रेहान अहमद
प्रयागराज: शहर के दारागंज स्थित पूरापडाईन इलाके में डीजे बजाने को लेकर कल रविवार देर रात लगभग 2 बजे के करीब दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, इस दरमियान आरोप है कि किसी एक पक्ष के तरफ से फायरिंग की गई है। हालांकि पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार किया है। इस ढिशुम ढिशुम से दो युवक जख्मी हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

मारपीट से 2 युवक ज़ख्मी हुवे है। इसी बीच आरोप है कि किसी ने फायरिंग भी किया है। मारपीट और फायरिंग की सूचना पर पहुंची दारागंज पुलिस ने छानबीन करते हुए जख्मी युवक को अस्पताल भिजवाया। इंस्पेक्टर दारागंज विरेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि घटनास्थल पर फायरिंग के साक्ष्य नहीं मिले। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम कर आगे की कार्रवाई की जाएगा।











