पटना जेल से होकर फरार खुद को समझ बैठे थे शेर, हुई वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस से मुठभेड़ तो दोनों हुवे ढेर, डीजीपी ने किया वाराणसी पुलिस कमिश्नर की तारीफ, पुलिस टीम के लिए 2 लाख इनाम की किया घोषणा

शाहीन बनारसी
वाराणसी: वो दोनों इतने खूंखार थे कि पटना जेल से फरार थे। बिहार पुलिस के लिए सरदर्द बने रजनीश उर्फ़ बऊआ सिंह और मनीष जो दोनों सगे भाई है तथा समस्तीपुर के निवासी है की शायद ये काल ही थी कि वह अपना वर्चस्व बिहार से बाहर निकल कर बनारस में फ़ैलाने की कोशिश कर रहे थे। इस दरमियान उन्होंने अपने तीसरे भाई लल्लन के साथ मिल कर पिछले दिनी रोहनिया थाना क्षेत्र में दरोगा अजय यादव को गोली मार कर उनकी पिस्टल लूट लिया था।


पुलिस ने बदमाशों के पास से एक 9 एमएम पिस्टल और एक 32 बोर का पिस्टल, बाइक, मोबाइल फोन और कई जरूरी कागजात बरामद किए हैं। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश के मुताबिक मौके पर फील्ड यूनिट सहित अन्य अधिकारियों को रवाना किया गया। बदमाशों के कब्जे से बरामद 9 एमएम पिस्टल दरोगा वाली ही निकली। नौ नवंबर को तीन बदमाशों ने लक्सा थाने में तैनात दरोगा को गोली मारी थी और पिस्टल लूट कर भाग गए थे।
डीजीपी ने किया तारीफ, 2 लाख के इनाम की हुई घोषणा
डीजीपी यूपी डीएस चौहान ने इस एनकाउंटर पर अपना बयान जारी करते हुवे कहा है कि वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश और उनकी टीम ने बहुत बढ़िया काम किया है। यह नया प्रदेश है जहा पर अपराधियों के साथ कोई मुरव्वत नही होती है। डीजीपी ने एनकाउंटर करने वाली टीम को 2 लाख इनाम की घोषणा किया है।











