ई-रिक्शा लेकर निकला था इमरान रोज़ी-रोटी कमाने, न मालूम क्या आया दिमाग में जो राजघाट पुल से लगा दिया गंगा में छलांग

ए0 जावेद
वाराणसी: उम्र उसकी महज़ 22 साल ही तो थी। पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से कुछ परेशान चल रहा था ऐसा उसके परिजनों ने बताया। छोटी उम्र में ही ज़िम्मेदारी का अहसास और बोझ उसको ई-रिक्शा चलवाने लगा था। बड़ी बाज़ार में अपने परिवार के साथ रहने वाला इमरान अहमद आज सुबह रोज़मर्रा की तरह रोज़ी-रोटी की तलाश में अपने घर से निकला था।

इमरान के वालिद मोहम्मद हारून ने नम आँखों के साथ बताया कि सुबह इमरान ई-रिक्शा लेकर निकला था। पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। आज दोपहर में जानकारी हासिल हुई कि इमरान ने राजघाट पुल से छलांग लगा दिया है। सुचना पाकर मौके पर पहुची आदमपुर और रामनगर पुलिस ने इमरान की तलाश में स्थानीय गोताखोरों को लगाया है। पुलिस को इमरान का मोबाइल और चप्पल बरामद हुई है। दो भाइयो से छोटे इमरान की तलाश जारी है। अभी तक सफलता नही मिली है।











