काशी दर्शन ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरीबो को वितरित किये कम्बल

ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी के पाण्डेयपुर स्थित भक्तिनगर में स्थित अपने कार्यालय पर काशी दर्शन ट्रस्ट द्वारा गरीबो को कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 200 गरीब असहाय महिला पुरुषो को संस्था द्वारा कम्बल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंद्रदत्त सिंह थे।

अराधना सिंह ने कहा कि संस्था ने इस जाड़े के मौसम में प्रदेश के कई जनपदों में कम्बल वितरण किया है साथ ही आवश्यक जगहों पर अलाव की भी व्यवस्था किया। मौसम बदलने के बाद गर्मियों के मौसम में प्याऊ लगाने का काम हर वर्ष की भांति किया जायेगा। उन्होंने कहा कि संस्था समाज के उत्थान और समाज की भलाई के लिए सतत प्रयत्नशील है।











