चोरी की बुलेरो और बुलेट सहित शातिर वाहन चोर यश कुमार चढ़ा लंका पुलिस के हत्थे, दूसरा शातिर वाहन चोर विशाल सिंह फरार

ए0 जावेद
वाराणसी: लंका पुलिस को वाहन चोरी की घटनाओं में एक बड़ी सफलता हाथ उस समय लगी जब एक चोरी की बुलेरो सहित शातिर वाहन चोर यश कुमार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वही दूसरा वाहन चोर विशाल सिंह फरार हो गया। शातिर वाहन चोर की निशानदेही पर लंका पुलिस ने एक चोरी की बुलेट मोटरसायकल भी बरामद किया है।

पकड़े गये युवक ने अपना नाम यश केशरी बताया वह सुंदरपुर स्थित रूद्रा टावर का निवासी है। पूछने पर उसने मौके से भागे अपने साथी विशाल सिंह का नाम बताया। पुलिस विशाल के किराये के कमरे पर पहुंची तो वह नही मिला। लेकिन मौके से चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल मिली। पुलिस विशाल की तलाश में छापेमारी कर रही है।











