पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल हुए बीजेपी में शामिल, दिल्ली में ली सदस्यता

आदिल अहमद
डेस्क: पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल शिरोमणि अकाली दल का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गये हैं। वह दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए है। बताते चले कि चरणजीत सिंह के बेटे इंदर इकबाल सिंह अटवाल जालंधर लोकसभा उपचुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ चुके हैं।

2019 में उन्होंने कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी के खिलाफ जालंधर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन 366221 वोट हासिल करने के बावजूद चौधरी से 19491 वोट से हार गए थे।











