चंदौली: शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख
Chandauli: Fire broke out in the godown due to short circuit, goods worth lakhs burnt to ashes

मो0 चाँद ‘बाबू‘
डेस्क: कल शनिवार की रात लगभग साढ़े बारह बजे मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर स्थित एक गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गयी. आग लगने से इलाके मे हड़कंप मच गया. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर की टीम में दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू लाया।

शनिवार की रात लगभग नौ बजे सियाराम अपना गोदाम बंद कर घर चले गए। रात के लगभग साढ़े बारह बजे एक पड़ोसी ने उन्हें गोदाम में आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद सियाराम मौके पर पहुंचे तो देखा कि गोदाम से आग की लपटें और धुंआ निकल रहा है। उन्होंने किसी प्रकार गोदाम का शटर खोला और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर टीम में दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित सियाराम के अनुसार लगभग दस लाख रुपए के समान की क्षति हुई है।











