हरदोई: शराब पीने के दौरान हुए विवाद में बुज़ुर्ग की हत्या, तीन हिरासत में

मो0 कलीम
डेस्क: महज़ शराब पीने के दौरान हुए विवाद में तीन लोगो ने मिलकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। मामला उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई का है। जहाँ सवायजपुर थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में तीन लोगों ने बुजुर्ग की ईटों से सिर और चेहरा कूचकर हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी पर मृतक का पुत्र रामवचन पहुंचा, तो पिता का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर सवायजपुर के प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम वचन की तहरीर पर पुलिस ने भन्नू सिंह, केपी सिंह और वेदराम के खिलाफ हत्या और अनुसूचित जाति उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।











