चार्जशीट लगाने के नाम पर 25 हज़ार रिश्वत मांगना पड़ा मडौली चौकी इंचार्ज को भारी, रिश्वत लेते रंगे हाथो एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

ए0 पाण्डेय
वाराणसी: मंडुआडीह थाने के मड़ौली चौकी प्रभारी अजय यादव को एंटी करप्शन टीम ने 25 हजार रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पूरे प्रकरण में एंटी करप्शन टीम के प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने कैंट थाने में मुकदमा लिखवाया है। चौकी प्रभारी के पकड़े जाने के बाद महकमें में तरह-तरह की चर्चा है। इस मामले में पीड़ित का आरोप है कि मडौली चौकी इंचार्ज ने धोखाधड़ी के एक मामले में मजबूत चार्जशीट लगाने के नाम पर उससे 25 हज़ार रिश्वत के मांगे थे।

एंटी करप्शन की टीम प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार सिंह के साथ निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र कुमार राय, मुख्य आरक्षी सुमित कुमार भारती, आरक्षी वीरेंद्र प्रताप सिंह, आरक्षी विनोद कुमार, आरक्षी आशीष शुक्ला, आरक्षी अजय कुमार यादव, चालक अश्वनी कुमार पांडेय के साथ योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता को तय स्थान पर पैसों के साथ बुलाया और उस पर केमिकल लगा दिया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने पैसों को चौकी प्रभारी को दिया एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पूरे प्रकरण में कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।











