दुधवा टाइगर रिजर्व में अब होगी ऑनलाइन हाथियों की निगरानी

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे एकमात्र दुधवा टाइगर रिजर्व में हाथियों की सुरक्षा को लेकर विशेष कदम उठाये गये हैं। जिसमें अब जंगलों में विचरण कर रहें हाथियों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी, जिससे हाथियों के मूवमेंट की पूरी जानकारी पार्क प्रशासन को मिलती रहेगी और यही नहीं ऑनलाइन निगरानी के माध्यम से हाथियों के रहन-सहन हाव-भाव की जानकारी के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी हो सकेगी।

जानकारी देते हुए फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को लेकर प्रेजेंटेशन की जो धनराशि अभी प्रस्तावित है जो शीघ्र हमें मिलने की संभावना है जिसके अंतर्गत ये प्रयास किया जा रहा है कि हाथियों की ऑनलाइन निगरानी हो पाये। इससे कहीं ना कहीं हाथियों की मॉनिटरिंग बेहतर हो जायेगी, जो इनके मूवमेंट है उनको बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा. यह नवीन प्रयास है इसमें कितनी सफलता मिलती है और कितनी मदद मिलती है यह देखने वाली बात होगी।











