अमेरिका ने इसराइल में अपने वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों के यात्रा करने पर लगाया रोक

आदिल अहमद
डेस्क: अमेरिका ने इसराइल में अपने वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों के यात्रा करने पर रोक लगाई है। अमेरिका ने वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के मद्देनज़र यह कदम उठाया है। अमेरिका के दो अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह इसराइल के ईरान पर हमला करने का दावा किया है।

ईरान ने शनिवार देर रात इसराइल की धरती पर करीब 300 मिसाइल और ड्रोन दागे थे। इसराइल ने ईरान की ओर से दागे गए लगभग सभी ड्रोन और मिसाइल गिराने का दावा किया था। इसराइल ने हालांकि चेतावनी दी थी कि वह सही समय आने पर इस घटना का जवाब जरूर देगा।











