सिरफिरा इश्क: आशिक ने लड़की पर बरसाना शुरू कर दिया चाक़ू, काट डाली उंगली, राहगीरों ने सनकी आशिक सुमित चौधरी को पकड़ कर किया दैहिक समीक्षा और हवाले किया पुलिस को, घटना का वीडियो हुआ वायरल

शफी उस्मानी
डेस्क: कहा जाता है इश्क पर जोर नही, है ये वो आतिश गालिब, जो लगाये न लगे और बुझाये न बुझे। मगर आज कल इश्क भी सनकी हो गया है। सनक पर यह हिंसक हो जाता है। ऐसी ही एक घटना हिमाचल प्रदेश के पालमपुर बस स्टैंड सामने आई। जिसमे एक युवती बुरी तरह घायल हो गई है।

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के पालमपुर बस स्टैंड पर प्रेम प्रसंग के बीच सुमित चौधरी नाम के युवक ने अपनी GF सायना पर धारदार हथियार से 10 ज्यादा वार किये। लड़की सायना की उंगलियां कट गई.. और वह बुरी तरह से घायल हो गई। कुछ युवकों ने तुरंत ही सुमित को पकड़कर पीटते हुए पुलिस के… pic.twitter.com/9Et1Jyb6oQ
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) April 20, 2024
हमले के दरमियान लड़की ने खुद को बचाने के लिए अपने हाथ अपने सिर पर रखने की कोशिश की, लेकिन इस हमले में उसकी बांह और सिर पर कुछ गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान लोगों की मदद के बावजूद युवक ने खुद पर नियंत्रण नहीं रखा, और लड़की पर तेजधार हथियार से हमला करता रहा। इस घटना में पालमपुर के कुछ बहादुर युवाओं ने साहस दिखाया और आरोपियों को पुलिस तक पहुंचाया। वे तुरंत बच्ची को अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे टीएमसी कांगड़ा रेफर कर दिया गया।
इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस भी इसे गंभीरता से ले रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उसका हथियार भी जब्त कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है, जहां लड़की के बालों का गुच्छा और बैग मिला है। प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि पीडिता और सुमित चौधरी एक-दूसरे को जानते हैं, दोनों रिलेशन में थे।











