वाराणसी में भाजपा प्रत्याशी पीएम मोदी और कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय सहित कुल 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, कामेडियन श्याम रंगीला सहित कुल 32 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज, जारी है शिवकुमार के पर्चे की जाँच

अनुराग पाण्डेय
वाराणसी: देश की सबसे हॉट सीट वाराणसी पर नामांकन पत्रों की जांच में 41 में से 32 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए हैं। अब भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय सहित कुल 8 प्रत्याशी मैदान में बचे है। जबकि शिवकुमार के पर्चो की जांच चल रही है। वही कामेडियन श्याम रंगीला का परचा खारिज हो गया है।


गौरतलब हो कि वाराणसी में 41 प्रत्याशियों ने कुल 55 पर्चे भरे थे। एक कैंडिडेट एक से अधिक पर्चे भरते हैं, जैसे पीएम मोदी और अजय राय ने चार-चार सेट में पर्चा भरा था। शिवकुमार ने भी चार सेट में पर्चा भरा है। 55 में से 51 पर्चों की जांच हो चुकी है। 36 पर्चों को खारिज किया गया है और 8 प्रत्याशियों के 15 पर्चे स्वीकार किए गए हैं।











