लोहता थाने पर तैनात होनहार महिला सब-इंस्पेक्टर रेणु विश्वकर्मा का आकस्मिक निधन, विभाग में शोक

मो0 सलीम
वाराणसी: लोहता थाने में तैनात 2023 बैच की महिला सब-इंस्पेक्टर रेणु विश्वकर्मा का मंगलवार शाम बीएचयू में उपचार के दौरान निधन हो गया। दो महीने की गर्भवती रेणु को सोमवार रात पेट में तेज दर्द की शिकायत पर मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा ले जाया गया था, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया।

दुखद घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी रोहनियां संजीव शर्मा और लोहता थाना प्रभारी प्रवीण कुमार बीएचयू पहुंचे और घटना की जानकारी ली।











