वाराणसी: लंका पुलिस ने तीन लोगो पर चाक़ू से जानलेवा हमले की घटना के महज़ चंद घंटो के अन्दर ही आरोपी रतन को गिरफ्तार कर बरामद किया घटना में प्रयुक्त रक्त रंजित चाक़ू

ए0 जावेद
वाराणसी: लंका इस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा को एक बड़ी सफलता हाथ उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब उनके टीम के हत्थे लौटूबीर पुलिया के पास वांछित अभियुक्त रतन डोम पड़ गया। गिरफ्तार रतन की निशांदेही तीन युवको पर चाक़ू से हमला करके घायल करने वाला हथियार रक्त रंजित चाक़ू बरामद हुआ है।

निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र ने अपने साथ उ0नि0 अपराजित सिंह चौहान, स्वप्निल सिंह, का0 विजय कुमार शुक्ला और उमेश कुमार गुप्ता के संग मिल कर आज वाछित अभियुक्त रतन डॉम को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित चाक़ू बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त रतन डॉम के ऊपर पहले से 8 मुक़दमे दर्ज है और वह विभिन्न मामलो में जेल जा चूका है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।
अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में बताया कि घायल मनोज मेरा दूर का रिश्तेदार है, जब कभी मेरा व मेरी पत्नी की आपस में नोकझोक होती थी तो मनोज व उसके परिवार वाले बीच बचाव करने लगते थे तथा बात बात में पुलिस को बुलाने की धमकी देते थे। इसी रंजिश को लेकर मैने मौका देखकर मनोज व उसके परिवार के सदस्यों पर चाकू से हमला कर दिया।











