लंका इस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा और उनकी टीम ने बरामद किया बिहार जा रही लाखो के कीमत की अवैध शराब, डीसीपी ने किया पुलिस टीम को 25 हज़ार ईनाम की घोषणा

ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के थाना लंका प्रभारी निरीक्षक और उनकी टीम को एक बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी जब वाहन चेकिंग के दरमियान लौटूबीर पुलिया के ऊपर नेशनल हाइवे से एक अदद डीसीएम वाहन में लदी कुल 240 पेटियों से 2061लीटर अवैध शराब बरामद किया। बरामद शराब की कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताया जा रहा है।

जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर जब वाहन की सघन तलाशी ली गयी तो वाहन के अन्दर स्कीम के तहत छिपाकर रखी कुल 240 पेटियों में इम्पीरियल ब्लू की भिन्न भिन्न मात्रा की बोतलों में कुल 2061 लीटर अवैध शराब कीमती करीब 25 लाख बरामद हुई। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है। पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, द्वारा उत्साहवर्धन करते हुए बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 25 हज़ार रुपये की पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी है।











