आईजी के पैदल गश्त का इस्तकबाल किया अपराधियों ने, गोलियों की तडतडाहट से गूंजा लखीमपुर, पुलिस चौकी के महज़ दस कदम की दुरी पर बदमाशो ने युवक को दौड़ा गोली मार किया हत्या

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: जनपद में मिश्राना चौकी चौराहे पर बदमाशों ने सड़क पर दौड़ाकर एक स्कूटी सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं इस दौरान एक अन्य युवक के हाथ में भी गोली लगी। पुलिस चौकी से महज 10 कदम की दूरी पर बदमाशों ने युवक को गोली मारी। मृतक की पहचान अमोघ सेठ के रूप में हुई है।

पुलिस चौकी के इतने नजदीक हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश में जुटी है। मिश्राना चौकी क्षेत्र के इमली चौराहे पर मंगलम गेस्ट हाउस के पास प्रिया इलेक्ट्रॉनिक के मालिक भरत सेठ के पुत्र को गोली मारी गई। वहीं बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।
घटना के समय आईजी प्रशांत कुमार त्योहार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए भारी पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी है।











