वक्फ संशोधन विधेयक पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ‘वामसी पोर्टल पर आप दस साल काम नहीं कर सके और कह रहे छह महीने के अंदर सारी संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन करा लेना वरना वो संपत्ति वक़्फ़ की नहीं बचेंगी’

फारुख हुसैन

डेस्क: वक्फ संशोधन विधेयक पर पुरे विपक्ष ने जमकर आज सदन में विरोध दर्ज करवाया है। वही सत्ता पक्ष इस विधेयक का बचाव कर रही है। संख्या बल के आधार पर विधेयक के पक्ष में अधिक संख्या दिखाई दे रही है। मगर दूसरी तरफ विपक्ष भी पहली बार एकजुट होता हुआ दिखाई दे रहे है। इस दरमियान वामसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के मुद्दे को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने गंभीरता से उठाया।

उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुवे कहा कि पिछले दस सालो से वामसी पोर्टल पर ये काम नहीं कर सके है। अब अचानक कह रहे है कि महज़ 6 महीने के अन्दर ही वामसी पोर्टल पर संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन करवा लेना है। जिस संपत्ति का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ वह संपत्ति वक्फ की नहीं बचेगी। ऐसे में कैसे संभव है कि जो कम दस साल में नहीं हो पाया वह काम महज़ 6 महीने में पूरा हो जायेगा।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने वामसी पोर्टल पर वक़्फ़ की ज़मीन के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़ा करते हुवे कहा कि ‘यहां बार-बार वामसी पोर्टल का ज़िक्र हो रहा था। आपने (केंद्र सरकार के मंत्री) बताया कि वामसी पोर्टल है। मगर, दस साल बहुत समय होता है। दस साल में आप पूरी संपत्ति का रजिस्ट्रेशन नहीं कर सके। वामसी पोर्टल पर आप दस साल काम नहीं कर सके। आप कह रहे हैं कि छह महीने के अंदर सारी संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन करा लेना और सारी संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा, तो वो संपत्ति वक़्फ़ की नहीं बचेंगी।’

इमरान मसूद ने कहा कि ‘रजिस्ट्रेशन कौन करेगा? रजिस्ट्रेशन आपके अधिकारी करेंगे। जब दस साल में नहीं कर सके, तो छह महीने में कैसे करेंगे? यह पूरी तरह से संविधान विरोधी क़ानून है साब।’ बताते चले कि वक्फ संशोधन अधिनियम के तहत वामसी पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन करवाने की समय सीमा अगले 6 माह निर्धारित किया गया है। इसको लेकर भी सवाल खड़े हो रहे है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *