वाराणसी: गंगा आरती के दौरान रेहान नामक मुस्लिम किशोर की बर्बर पिटाई के मामले में समुचित कार्यवाही की मांग के लिए साझा संस्कृति मंच ने सौपा पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन

शफी उस्मानी

वाराणसी: दिनांक 28 अप्रैल 2025 को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान रेहान नामक मुस्लिम किशोर को कथित रूप से उसकी धार्मिक पहचान के आधार पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बेरहमी से मारने पीटने के प्रकरण में पुलिस और प्रशासन पर एकतरफा कार्यवाही के खिलाफ आज साँझा संस्कृति मंच द्वारा वाराणसी पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौप कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुवे निष्पक्ष जाँच और कार्यवाही की मांग किया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि रेहान की पिटाई धार्मिक पहचान के आधार पर की गई थी। उसके परिजनों ने ऍफ़आईआर दर्ज करवाया था और रेहान को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साँझा संस्कृति मंच ने आरोप लगाया है कि 30 अप्रैल को पुलिस ने अस्पताल से बिना सहमति के रेहान को थाने बुलाया। दिन भर झुलसती गर्मी में बिना भोजन-पानी के पूछताछ की गई और रात 8।30 बजे तक उत्पीड़न कर 151 में चालान कर पुलिस लाइन भेज दिया गया। बाद में सामाजिक प्रयासों से जमानत मिली।

ज्ञापन देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में लिखा है कि ‘जांच के दौरान रेहान से पुलिसकर्मियों व अन्य प्रशासनिक कर्मियों ने कहा, “दशाश्वमेध आरती के दौरान घाट पर जाने की क्या जरूरत थी?” यह बात उसकी मदद को पहुँचे लोगों ने भी सुनी।’ साझा संस्कृति मंच का कहना है कि दशाश्वमेध घाट एक सार्वजनिक स्थान है, जो बनारस की साझी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। वहाँ विदेशी सैलानी, हर धर्म और जाति के लोग आते हैं—तो फिर एक स्थानीय मुस्लिम किशोर के वहाँ जाने पर सवाल क्यों?

ज्ञापन में जांच के दरमियाना पुलिस कर्मियों के निष्पक्ष नहीं होने का आरोप लगाते हुवे कहा गया है कि ‘घटना के वक्त ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए। रेहान के अनुसार, उसे 5-7 लोगों ने गंगा सेवा निधि कार्यालय में घसीटकर डेढ़ घंटे तक पीटा—इस संस्था की भूमिका की निष्पक्ष जांच अनिवार्य है। इन आपराधिक तत्वों द्वारा क़ानून हाथ में लेना और CCTV फुटेज उपलब्ध न होना भी कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।’

ज्ञापन में कहा गया है कि ‘इसके अलावा, पुलिस लाइन में रेहान से पूछताछ के लिए आई टीम के एक सदस्य, जिन्होंने सफ़ेद शर्ट व पंजाबी पगड़ी पहनी हुई थी और अपना नाम बताने से इनकार किया, ने रेहान से बंद कमरे में पूछताछ के वक़्त अपने परिचय के क्रम में कहा ‘वे उनके (मारपीट करने वालों के) ख़ास आदमी हैं’। यह बयान पुलिस की भूमिका पर गहरे सवाल खड़े करता है। परेशानी यह भी है की हमलावर अब तक गिरफ्तार नहीं हुए।’

साँझा संस्कृति मंच ने राज्य को स्वतः संज्ञान लेकर दोषियों के विरुद्ध धार्मिक घृणा फैलाने, हत्या के प्रयास व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने जैसे अपराधों में सुसंगत धाराओं में कठोरतम कार्यवाही करने की मांग करते हुवे कहा है कि हम बनारस के लोग साझी विरासत में जीने और अमन पसन्द लोग है ऐसी किसी भी घटना के पक्ष में नही है जहाँ जाती धर्म के नाम पर किसी को चोट पहुचाई जाय। बनारस और बनारस के घाट सभी का है और रहेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से जागृति राही, नीता चौबे, सुजाता, रामजनम, अनूप श्रमिक, अबू, मनीष शर्मा, धनंजय, रवि, सतीश सिंह, एडवोकेट प्रेम प्रकाश, जुबैर आदिल, नीति इत्यादि शामिल रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *