वाराणसी: क्या सिगरा थाना क्षेत्र के “सराय” इलाके में दबंगई कायम करना चाहता है ये गैंग ? देखे वीडियो किस बेरहमी से दो युवको की किया इस गैंग ने पिटाई, मौके पर असलहा निकाले जाने का भी आरोप

शफी उस्मानी
वाराणसी: वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित लल्लापुरा इलाके का सराय फाटक फर्नीचर और कूलर की सबसे बड़ी होलसेल/रिटेल मार्किट है। इस इलाके के कारोबार ने जहाँ ग्राहकों को आकर्षित किया है, वही साथ में आकर्षित किया है दबंगों को। पिछले कुछ समय से यहाँ पर दबंगई कायम करने का प्रयास कई गैंग कर रहा है। ऐसा ही एक गैंग जो खुद का वर्चस्व इस इलाके में बनाना चाहता है वह है औरंगाबाद के अहिराना इलाके का उभरता हुवा अपराधी गैंग।

वायरल हो रहे वीडियो में साफ़ साफ़ देखा जा सकता है कि तीन-चार युवक आपस में बात कर रहे है। इसी दरमियान तीन गाडियों से कुछ युवक आते है और दो युवको की बेरहमी से पिटाई करने लगते है। हमलावरों में एक युवक अपने कमर में हाथ डाल कर कुछ निकालता है। इलाके के लोगो का कहना है कि मौके पर उसने पिस्टल निकाला था। मगर फुटेज में यह साफ़ दिखाई नही दे रहा है कि वह असलहा निकाल रहा है या नहीं। मगर युवको की बेरहमी से पिटाई किया जा रहा है।
वीडियो में साफ़ साफ़ दिखाई दे रहा है कि एक युवक के द्वारा इस हमले के दरमियान एक पाटिया घायलों के ऊपर पटकने की कोशिश करता है, मगर पटिया युवक के हट जाने के कारण कूलर को जाकर लगती है। वीडियो में साफ़ साफ़ दिखाई दे रहा है कि इतनी मारपीट करने के बाद हमलावरों ने घायल युवक की बाइक को कुचना शुरू कर दिया। 3 मिनट 43 सेकेण्ड के वायरल होते हुवे वीडियो में दुस्साहस साफ़ साफ़ दिखाई दे रहा है। जिसमे दबंगों के द्वारा बेखौफी साफ़ साफ़ दिखाई दे रही है।
मिल रही जानकारी के अनुसार हमलावर युवको में अजय यादव, विशाल यादव और अरशद रंगरेज़ और मोहित यादव नामज़द है, जबकि बाकि अज्ञात है। नामज़द तीनो आरोपियों के नाम पुलिस के रजिस्टर में पहले भी दर्ज हो चुके है। जबकि घायल युवको फरहान और करण यादव का फिलहाल इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा किसी ठोस कार्यवाही की जानकारी निकल कर अभी सामने नहीं आई है। इस्पेक्टर सिगरा संजय मिश्र ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है, मामले में तत्काल कड़ी कार्यवाही का निर्देश जारी किया जा चूका है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।











