बिहार: कच्चा आम तोड़ने गई 12 साल की मासूम का गैंगरेप कर हत्या, शव को लटकाया पपीते के पेड़ पर, चंद घंटो में पुलिस ने खोज निकाला सभी 5 आरोपी

अनिल कुमार

पटना: बिहार के सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घिनौनी वारदात सामने आई है। यहां कच्चा आम तोड़ने गई एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप किया। इसके बाद बेरहमी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को पपीते के पेड़ से लटका दिया। मामले में पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। इस जघन्य अपराध का खुलासा करते हुए बताया कि यह घटना मंगलवार रात 8:00 बजे की है। जानकारी के अनुसार, नानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 साल की बच्ची मंगलवार शाम घर के पास एक आम के बगीचे में आम तोड़ने गई थी। इसी दौरान बगीचे में मौजूद पांच युवकों ने उसे पकड़ लिया।

इन दरिंदों ने पहले बच्ची की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद बारी-बारी से बच्ची के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए गैंगरेप के बाद इन पांचों ने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने बच्ची के ही दुपट्टे से उसके गले में फंदा बनाकर शव को एक पपीते के पेड़ से लटका दिया।

जब ग्रामीणों ने बच्ची का शव पेड़ से लटका देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और कुछ ही घंटों के भीतर पांच संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में सत्यम कुमार, रणवीर कुमार, हर्षवर्धन कुमार, अजीत कुमार और रवि कुमार नान के पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने कहा कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर सभी आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। वहीं, बच्ची के परिवार में मातम पसरा हुआ है और वे न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *