हैदराबाद से भाजपा विधायक टी0 राजा सिंह ने दिया भाजपा से इस्तीफा

मो0 कुमेल
डेस्क: हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा सीट से विधायक टी राजा सिंह ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर दी। टी राजा सिंह ने एक बयान जारी कर बीजेपी से नाराज़गी जाहिर की है। उन्होंने अपने इस्तीफे में तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर नाराज़गी जाहिर किया है।

उन्होंने कहा कि ‘दुर्भाग्य से, ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ व्यक्तियों ने, निजी हितों से प्रेरित होकर, केंद्रीय नेतृत्व को गुमराह किया है और पर्दे के पीछे से शो चलाकर निर्णय लिए हैं। लेकिन आज, मेरे लिए चुप रहना या यह दिखावा करना कठिन हो रहा है कि सब कुछ ठीक है। बड़े दुःख के साथ मैंने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।’











