कल होने वाले भारत बंद का पढ़े क्या पड़ेगा आपके जीवन पर असर

तारिक खान

डेस्क: 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियंस ने मिलकर कि कल 9 जुलाई को अपनी विभिन्न मांगो को लेकर भारत बंद का एलान किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस देशव्यापी हड़ताल में करीब 25 करोड़ किसान, मजदूर और कर्मचारी शामिल हो सकते हैं।  इसके कारण कई सेक्टर पर इस हड़ताल का असर साफ़ दिखाई देगा।

इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हड़ताल का मकसद सरकार की नीतियों का विरोध करना है। इस विरोध प्रदर्शन को ‘भारत बंद’ नाम दिया गया है। यूनियंस का दावा है कि ये नीतियां कॉर्पोरेट समर्थक और मजदूर विरोधी हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि औपचारिक और अनौपचारिक रूप से इस हड़ताल में 25 करोड़ से ज्यादा मजदूर भाग लेंगे। जिनमें ग्रामीण भारत से किसान और खेतिहर मजदूर भी शामिल हो सकते हैं।

देश भर में हड़ताल होने के बावजूद 9 जुलाई को स्कूल, कॉलेज और प्राइवेट ऑफिस खुले रहने की पूरी उम्मीद है। लेकिन ट्रांसपोर्ट से जुड़ी दिक्कतों की वजह से कुछ क्षेत्रों में सामान्य कामकाज बाधित हो सकता है। पब्लिक बसें, टैक्सियां और कैब सर्विस भी प्रभावित हो सकती है।

वही दूसरी तरफ रेलवे और बैंक से सम्बन्धित संगठनो ने इस हड़ताल में शामिल होने का कोई अधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि बैंक और रेलवे से सम्बंधित कोई भी असर इस हड़ताल का पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *