क्रिक्रेटर यश दयाल पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती के खिलाफ क्रिकेटर ने दिया प्रयागराज पुलिस को ब्लैकमेलिंग करने की शिकायत, लगाया ऍफ़आईआर दर्ज करने की गुहार

रेहान सिद्दीकी
प्रयागराज: आईपीएल चैंपियन आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल पर यौन शोषण मामले में केस दर्ज किया गया है। एक पीड़िता ने गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम थाने में यश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसी बीच क्रिकेटर यश दयाल ने प्रयागराज पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। अपने गुहार में कहा है कि युवती उनको ब्लैकमेल कर रही है।

गौरतलब हो कि युवती ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि वह यश दयाल के साथ 5 साल से रिलेशन में थी। इस दौरान खिलाड़ी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। साथ ही यह भी आरोप लगाए कि यश दयाल के कई युवतियों के साथ संबंध बनाए हैं। जब इस बात का विरोध किया तो यश दयाल ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। युवती का दावा है कि उसके चैट रिकॉर्ड, स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल और तस्वीरों के रूप में सारे सबूत मौजूद हैं। ऐसे में खिलाड़ी की मुश्किलें बढ़ने के आसार हैं।











