संत पाल सिंह ने अपनी पत्नी को पढ़ा लिखा कर बनाया एएनएम, अब नौकरी लग गई तो पत्नी ने फेर लिया पति से निगाहें और लड़ा लिया अपने विभाग के कर्मी से निगाहें

आफताब फारुकी

मुरादाबाद: जनपद मे एक ‘बेचारे पति’ ने अपनी उस पत्नि से जान का खतरा बताया है। जिसे युवक संत पाल सिंह ने 2014 मे हुए विवाह क़े बाद पढ़ा लिखाकर एएमएम की जॉब क़े काबिल बनाया। जॉब लगने के बाद पत्नि की आंख अपने विभाग क़े कर्मचारी मनोज से लड़ गई। अब उसकी पत्नि पम्मी सागर उसकी हत्या की साजिश रच रही है।

पति संत पाल सिंह ने बताया कि उसने अपनी पत्नी पम्मी को पढ़ा लिखाकर एएनएम की जॉब दिलाई। संत पाल सिंह ने बताया कि पम्मी की पढ़ाई में उसके पांच लाख रूपए खर्च हो गए। जब उसकी नौकरी लगी तो उसने साथ छोड़ दिया और प्रेमी के साथ रहने लगी। पति को गुमराह करने के लिए 2023 में प्रेमी पर 376 का मुकदमा भी लगवा चुकी है। संत पाल सिंह ने पत्नी के भाइयों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

संत पाल सिंह के शिकायत के आधार पर पत्नी और उसके दो भाइयों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। मारपीट की यह घटना 21 जून की बताई जा रही है। घटना मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र का है। अब हालात यह है की पत्नि पम्मी उसके घर मे रहती है। वह खुद जान बचाने को किराये पर रह रहा है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *