निमिषा प्रिया की फांसी रुकवाने के लिए मुस्लिम धर्मगुरु ने शुरू किया कवायद, यमन के कई शेखो से किया मुफ़्ती एपी अबुबकर ने वार्ता, शेखो ने दिया बैठक कर फैसला करने का आश्वासन

शफी उस्मानी
डेस्क: केरल की मूल निवासिनी निमिषा प्रिया को एक हत्या के मामले में यमन की अदालत ने कातिल मानते हुवे सजा-ए-मौत का एलान किया है। जिसके बाद सजा की तारीख 16 जुलाई को मुक़र्रर है। इस सजा को रोकने के लिए निमिषा प्रिया के परिजनों ने भारत के सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर कूटनीतिक प्रयास करने की गुहार लगाया है। इस बीच मुस्लिम धर्मगुरुओ ने भी निमिषा प्रिया के लिए अपने प्रयास तेज़ कर दिए है।

उन्होंने बताया कि ‘आज सेव निमिषा प्रिया इंटरनेशनल एक्शन काउंसिल के सदस्यों ने ग्रैंड मुफ्ती से मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्होंने वहां (यमन) कुछ प्रभावशाली शेखों से बात की।’ चंद्रा ने कहा, ‘हमें बताया गया है कि एक बैठक बुलाई गई है जिसमें मृतक के कुछ रिश्तेदारों सहित प्रभावशाली लोग भी मौजूद रहेंगे।’
युद्धग्रस्त देश यमन में मौत की सज़ा का सामना कर रहीं भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी। निमिषा को एक स्थानीय व्यक्ति और उनके पूर्व बिज़नेस पार्टनर तलाल अब्दो महदी की हत्या के मामले में मौत की सज़ा सुनाई गई थी। साल 2017 में महदी का शव पानी की टंकी से बरामद किया गया था।











