अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी थाना कोतवाली क्षेत्र के डाबर तालाब जंगल के पानी मे एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए गाजियाबाद मोर्चरी भिजवा दिया है। जिसकी शिनाख्त के लिए पुलिस द्वारा लाख प्रयास करने के बावजूद भी उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिल सकी।












