हिन्दू युवा वाहिनी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ आयोजित

फारुख हुसैन
पलिया कलां (खीरी)। रविवार को ग्राम बोझवा निघासन रोड, पलिया कला हिन्दू युवा वाहिनी पलिया इकाई द्वारा सामाजिक समरसता सहभोज व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सक्षम शुक्ला ने किया ज़िला प्रभारी विपिन मिश्रा ने कहा जात पात ऊच नीच को छोड़ के हिन्दू समाज एकजुट रहे। तभी हम राष्ट्र विरोधी ताकतों से लड़ पायंगे। हिन्दू समाज को एक करने के लिए हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा पूरे जनपद/प्रदेश में समरसता सहभोज के कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। जिससे हर जाति का व्यक्ति साथ मे बैठ कर सहभोज करे। जिससे ये जो हम लोग को जाती के आधार पर अलग बाटा गया है वो पूर्ण रूप से खत्म हो जायेगा।











