बदमाशों के हौसले बुलंद भाजपा नेता के पोते को अज्ञात बाईक सवारों ने मारी गोली, हालत गंभीर
सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिकरानी गांव में क्रिकेट खेलते समय 3 बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता ईश्वर मावी के पोते को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली उसके हाथ मे लगी। घायल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है। पुलिस हमलावरो की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
जानकारी के अनुसार भाजपा नेता का पौत्र प्रिंस पुत्र सरवन निवासी टीला शाहबाजपुर शनिवार दोपहर करीब 1 बजे सिकरानी गांव में क्रिकेट खेल रहा था। उसी समय 3 बाइको पर सवार कुछ बदमाश गये और गोली मारकर फरार हो गये। गनीमत रही कि उसे एक गोली कंधे में लगकर वह घायल हो गये। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम व परिजनों को फोन कर सूचना दी। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली पुलिस आनन-फानन में तुरंत मौके पर पहुंची और घायल प्रिंस को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में थाना प्रभारी संजय वर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..