विनीत मनार ने दी कलराज मिश्र को बधाई

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी. जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार ने लखनऊ पहुंचकर नवनियुक्त हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल व पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को माल्यार्पण गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का ट्रांसफर कर उन्हें गुजरात का राज्यपाल बनाया गया है। इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।












