कानपुर – चोरी की बाइक के साथ 5 वाहन चोर गिरफ्तार
आदिल अहमद
कानपुर थाना बजरिया पुलिस केे देर रात 5 वाहन चोर हत्थे चढ़ गए जिन्हें गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया है। थाना बजरिया प्रभारी निरीक्षक राम मूर्ति यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल राशिद खान गश्त पर थे। जिन्हें एक मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नाला रोड खलवा के पास कुछ अपराधी किस्म के लोग खड़े हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मनीष गिहार पुत्र प्रकाश गिहार निवासी लाल बंगला नई सब्जी मंडी थाना चकेरी, गौतम गिहार पुत्र राकेश निवासी लाल बंगला नई सब्जी मंडी थाना चकेरी, राज पुत्र बालम निवासी लाल बंगला थाना चकेरी, सत्यम पुत्र बब्लू निवासी लाल बंगला थाना चकेरी, हिमांशु पुत्र अशोक निवासी 84/168 थाना रायपुरवा कानपुर है।











