दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री से मिलकर हिन्दू युवा वाहिनी ने किसानो की समस्याओं से करवाया मंत्री जी को रूबरू

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी। हिंदू युवा वाहिनी ने गुरुवार को लखीमपुर खीरी के पदाधिकारियों के साथ गन्ना किसान संस्थान उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही से मिलकर किसानों की समस्याओं से रूबरू कराया। किसानो के भुगतान को लेकर एक ज्ञापन भी दिया। दिनांक 22 अगस्त 2019 दिन गुरुवार को लखीमपुर खीरी के पदाधिकारियों के साथ किसान संस्था उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नीरज शाही के लखीमपुर खीरी प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

जसपाल सिंह का कहना है कि किसान के पास इतना सामर्थ्य नहीं है कि वह लंबे समय तक अपनी फसल का भुगतान उधार रख सके। वही हिंदू युवा वाहिनी ने किसानों की इस व्यवस्था पर अफसोस जताते हुए गन्ना किसान संस्थान उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नीरज शाही से निवेदन किया है। इस मौके पर जिला प्रभारी विपिन मिश्रा, संयोजक रेशम सिंह, जिला अध्यक्ष शिवम सहगल, जिला अध्यक्ष सरदार ओंकार सिंह, हिंदू युवा वाहिनी पलिया अध्यक्ष राजकुमार राठौर ब्लॉक प्रभारी सत्येंद्र मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष सक्षम शुक्ला, तहसील प्रभारी जसपाल पाले, इंदु पांडे, ब्लाक संगठन मंत्री संदीप निषाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।











