धूमधाम से मना बाल गोपाल नन्दलाल नटखट श्रीकृष्ण कन्हैया लाल का जन्मोत्सव

उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड बलिया उभाँव थाना के प्रांगण में शुक्रवार को बहुत ही धूम धाम से हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी बाल गोपाल नन्दलाल नटखट श्रीकृष्ण कन्हैया लाल जी का जन्मोत्सव मनाया गया। यह आयोजन उभाँव थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह व उनकी टीम के द्वारा आयोजित हुवा था।

कार्यक्रम में शायर अरशद हिन्दुस्तानी ने देश भक्ति गीत सुनाकर लोगों के दिल जीत लिया। इस मौके पर उभाँव थाना के सभी कर्मचारी और सम्बंधित पुलिस चौकियो के प्रभारी और कर्मचारियों के अलावा नगर के पत्रकार भी उपस्थित थे।











