गोपीगंज के धनापुर पहुंचे प्रदेश बेसिक शिक्षा मंत्री

प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज भदोही। प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार सतीश द्विवेदी मंगलवार को सोनभद्र जाते समय विधायक विजय मिश्रा के आवास धानापुर पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ता विष्णु कुमार मिश्र ने बेसिक शिक्षा मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें स्फटिक शिवलिंग कथा रुद्राक्ष की माला भेंट की।












