भाजपा नेता के आवास पर हुआ बीजेपी के प्रभारी मंत्री का जोरदार स्वागत
प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज भदोही । जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों एवं बैठकों में सम्मिलित होने के लिए आए उत्तर प्रदेश शासन के पशुधन,मत्स्य एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री जयप्रकाश निषाद का ज्ञानपुर जाते समय गोपीगंज में गगन कुमार गुप्ता के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया l
गगन गुप्ता के आवास पर रुककर नगर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा के साथ ही भदोही के उत्कृष्ट कालीन को देखा और उसके बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद पाठक भदोही, चेयरमैन अशोक जायसवाल,पूर्व मंत्री मदनलाल बिंद,भदोही ब्लाक प्रमुख प्रशांत सिंह,रवीश पांडेय, अखंड प्रताप सिंह अभिनव पांडेय,अश्वनी अग्रवाल,बिंदेश गुप्ता, डॉ आनंद कुमार मिश्रा, अरुण कुमार मिश्रा, गोविंद मुरारी,नरेंद्र दुबे,संयोग सिंह,प्रज्वल बरनवाल,कोमल मोदनवाल,अनूप जायसवाल, दिलीप,राहुल चौबे,राजू श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे l
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..