छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने युवती के परिजनों को पीटा ,दी तहरीर

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने घर मे घुसकर युवती के परिजनों को जमकर पीटा। जिसमे युवती के कपड़े फट गये और उसके 2 भाई चोटिल हो गये। पीडित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। जिसे लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

आरोप है कि करीब 10 मिनट बाद करीब आधा दर्जन से भी अधिक मनचले आये और पीड़ित युवती के घर मे घुसकर साइकिल की चैन व बेल्ट से परिजनों को जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पीड़ित पक्ष ने 100 नम्बर पर कॉल कर पुलिस को अवगत कराया तथा थाने पर मनचलों के खिलाफ तहरीर दी। एसएचओ सुभाष सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।











