भदोही। जनपद के नगुआ गांव में रविवार को एक और कोरोना पॉजीटिव मिला है। प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव को सील करा दिया है। एडीएम शैलेन्द्र मिश्र ने इसकी पुष्टि की है। जिले में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या सात हो गई है, जिसमें तीन ठीक हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 12 मई को एक युवक मुंबई से घर आया। महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में जांच के दौरान उसमें कोरोना के लक्षण दिखे लेकिन चिकित्सकों ने उसका सैंपल लेकर घर भेज दिया। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ विभाग और प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई। एसडीएम भदोही और सीओ युवक को एंबुलेंस से अस्पताल लाए। यहां से कोरोना मरीज को मंडलीय अस्पताल भेजा जाएगा।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..