कस्टम की मनमानी से बांर्डर पर लगता हैं रोज भयंकर जाम

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी. कस्टम कार्यालय गौरीफंटा में तैनात लगभग आधा दर्जन अधिकारियों व एक दर्जन हमराहियों की तैनाती के बाद भी गाडियों की निकासी समय से न हो पाने के कारण बार्डर जाने वाले रास्ते पर सुबह के समय तकरीबन पांच किलोमीटर का रोज जाम लगता हैं। रही सही कसर प्राईवेट व रोड़वेज बस वाले पूरी कर दे रहें हैं। कस्टम कार्यालय गौरीफंटा में तैनात अधिकारियों के आफिस लेट से आने के कारण भारत-नेपाल को जोड़ने वालें अंतरराष्ट्रीय राज्य मार्ग पर खड़ें वाहनों के कारण जाम रोज लगता हैं।











