प्रथम नगर आगमन पर अंगद यादव का हुआ भव्य स्वागत

उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड (बलिया)। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव के जमीदारी मिलने के बाद अपने गृह जनपद में शनिवार को कृषक एक्सप्रेस प्रथम आगमन पर अंगद यादव का बिल्थरारोड रोड रेलवे स्टेशन पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव भव्य स्वागत फूल माला पहनाकर किया। इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे चौराहे से चौधरी चरण सिंह तिरहा तक भव्य जुलूस निकाला, जिसमें सपा ने 2022 के चुनाव को देखते हुये शक्ति प्रदर्शन भी किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष अद्याशंकर यादव, दूधनाथ यादव, राजेश पासवान, नगर अध्यक्ष शिवम बरनवाल, विजय यादव, डॉक्टर सोमनाथ यादव, रामाश्रय उर्फ फाइटर यादव, अफताब अहमद, राजाराम पहलवान, अशोक यादव, आनंद यादव, विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद, नगर उपाध्यक्ष मोनू सोनी, अनिल यादव, शैलेंद्र यादव सद्दाम इत्यादि लोग मौजूद रहे। प्रदेश सचिव के अपने गृह जनपद में प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिला।











