आगरा प्रशासन की रणनीति के सामने फेल हो गए गौरक्षक

आगरा: गोरक्षक अरुण माहौर प्रतिमा अनावरण समिति की प्रतिमा लगाने और कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन की योजना, प्रशासन की रणनीति के सामने फेल हो गई। गुरुवार रात से समिति संयोजक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं शुक्रवार को सुभाष पार्क पहुंचने वालों को भीड़ का रूप लेने से पहले ही खदेड़ दिया। इसके लिए एमजी रोड को सुभाष पार्क से कलक्ट्रेट तक छावनी बना रखा था।

विहिप नेता अरुण माहौर की धाकरन चौराहे पर मूर्ति लगवाने और कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के लिए शुक्रवार को 11 बजे से लोग आस-पास जुटने लगे। 12 बजे गाड़ी में भरकर महिलाएं पहुंची तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद किसी ने सुभाष पार्क की ओर बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटाई। वहीं जगदीश पुरा थाने में बंद समिति संयोजक को छुड़ाने के लिए माहौर समाज और गौरक्षक जुटने लगे। मामला बढ़ते देख पुलिस कैलाश को मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत करने के लिए कलक्ट्रेट लेकर पहुंच गई, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की जीप कलक्ट्रेट से उन्हें जैसे ही लेकर चली उनकी बहन ने हंगामा कर दिया। वे जीप के आगे लेट गई और गोरक्षक नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने सख्ती दिखाई, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

साध्वी को लेकर उड़ती रही अफवाह
साध्वी प्राची को प्रदर्शन की अगुवाई करनी थी। दोपहर तक उनके शहर में होने की चर्चा चलती रही। एक बार अफवाह उड़ी की वे सीधे कलक्ट्रेट पहुंचेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उनके समर्थकों के हाथ निराशा ही लगी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *