दबंगो ने पीट कर घायल किया वृद्ध को, थाना रेल बाजार कह रहा महिलाओ से हुई मारपीट

★थानाध्यक्ष रेल बाजार की भूमिका संदिग्ध, दे रहे दबंगो को क्लीन चिट।
●समाचार लिखे जाते समय ज्ञात हुवा कि घायल सलीम (70 वर्ष) की हालत ख़राब होने पर परिवार उनको उर्सला हस्पताल लेकर गया है।

कानपुर। दिग्विजय सिंह। थाना रेल बाजार के मीरपुर कैंट निवासी मोहम्मद सलीम (70 वर्ष) व उनके परिवार की युवती शहनाज़ बेगम (27वर्ष) व मुहम्मद मोईद (36वर्ष) को क्षेत्र के दबंगो ने मार पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। इसके पुर्व भी आज उभय पक्षों के बीच शाम को भी विवाद हुवा था जिसको थानाध्यक्ष ने दोनों को कोई कार्यवाही किये बिना ही आपसी समझौता करवा दिया। समझौते के बाद जब पीड़ित पक्ष वापस अपने घर को जा रहा था तभी घर के निकट ही दबंगो ने हमला कर दिया।

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि घायल सलीम और मजीद के बीच भूमि विवाद में मुक़दमा चल रहा था। संज्ञान आया कि उक्त मुक़दमे में न्यायालय ने सलीम के पक्ष में फैसला दे दिया जिसकी खुन्नस मजीद का परिवार रखने लगा था। आरोप है कि आज शाम को दोनों पक्षों के बीच बोली आवाज़ हुवा जिसका सलीम के पक्ष से विरोध हुवा तो दूसरा पक्ष मारपीट पर आमादा हो गई। जिसकी सुचना सलीम के पक्ष द्वारा थाना सम्बंधित को दी गई। बताया गया कि थानेदार ने दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाकर उस समय समझौता करवा दिया।
पीड़ित पक्ष ने बताया कि सुलह समझौता के बाद जब सलीम का पक्ष अपने घर को वापस आ रहा था तभी द्वितीय पक्ष मजीद के तरफ के युवको ने उन पर हमला कर दिया और मार पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायलो के थाने पहुचने पर थानाध्यक्ष ने मुकदमा पंजीकृत कर चिकित्सीय प्रशिक्षण हेतु पीडितो को भेज दिया जंहा समाचार लिखे जाने तक पीडितो का इलाज चल रहा है।
घटना के सम्बन्ध में जब रेल बाजार थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है विवेचना विचाराधीन है। प्रथम दृष्टयतः घटना महिलाओ के झगडे और महिला द्वारा मार पीट की है। थानेदार का बयान कुछ सवाल छोड़ गया है। पहला तो यह कि जब पहली बार ही विवाद हुवा था उसी समय अगर थानाध्यक्ष ने कार्यवाही की होती तो शायद ऐसी घटना नहीं घटती। दूसरा क्या महिलाओ की मारपीट में कोई महिला किसी दो पुरुषो को मारपीट कर इतना घायल कर सकती है। तीसरा प्रश्न यह है कि जिस प्रकार थानेदार साहेब कह रहे है कि विवेचना कर कार्यवाही की जायेगी तो क्या कही थानेदार साहेब का दबंगो पर कोई विशेष वरदहस्त तो नहीं है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा अन्य किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है। समाचार लिखे जाने तक ज्ञात हुवा है कि घायल सलीम की हालत बिगड़ जाने पर परिवार उनको उर्सला हस्पताल लेकर गया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *