खजूराहो नृत्य समारोह 20 फरवरी से

अब्दुल रशीद खान
मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग के लिए उस्ताद अलाउद्दीन खॉ संगीत एवं कला अकादमी मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद्, भोपाल द्वारा 43 वॉ खजुराहो नृत्य महोत्सव 20 फरवरी से 26 फरवरी तक खजुराहो में आयोजित।

विश्वमानचित्र पर भारतीय ऐतिहासिक और पुरातात्विक महात्व का यशोगान करती पावन भूमि खजुराहो में समग्र कलाओं को अभिव्यक्त करता अन्तरराष्ट्रीय स्वरुप के साथ 43 वॉ खजुराहो नृत्य समारोह 20 फरवरी को साय 7:00 बजे गरिमामय समारोह में  मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री सुरेंद्र पटवा द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया जाएगा। भारतीय शास्त्रीय नृत्य परम्परा के इस समारोह में अब नये आयामों को जोड़कर नवस्वरुप का यह खजुराहो नृत्य समारोह समूचे विश्व में भारत की सांस्कृतिक विविधता, आख्यान, कला परम्परा, देशज ज्ञान परम्परा, गुर शिष्य परम्परा, घरानों की परम्परा, सृजन सक्रियता, नवप्रयोग और उत्तराधिकार से लब्यप्रतिष्ट कराने तथा भारतीय शास्त्रीय नृत्य परम्परा की यथारुप गरिमा को कायम रखने के उद्देश्य से खजुराहो नृत्य समारोह में भारतीय शास्त्रीय नृत्य रुपों की मुख्य प्रस्तुतियां दी जायेगी।
20 फरवरी को पहली प्रस्तुति अनुज मिश्रा नई दिल्ली कथक, दूसरी प्रस्तुति संहिता भट्टाचार्य कोलकाता ओडिशी, तीसरी वअंतिम  जयश्री आचार्य गडगॉव कथक समूह होगी। मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री सुरेंद्र पटवाद्वारा आयोजन प्रांगण में देश विदेश के पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र अनुवांशिक गतिविधि नेपथ्य, कलावार्ता, हुनर, आर्ट मार्ट, कला परम्परा और कलाकारों पर केंद्रित फिल्मों का प्रदर्शन, चलचित्र शीर्षक और मेला का भी शुभारंभ किया जाएगा। मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, जनसम्पर्क संचालनालय भोपाल, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र इलाहाबाद, दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर, संगीत नाटक अकादमी दिल्ली, जिला प्रशासन छतरपुर, नगर परिषद् खजुराहो के सहयोग से आयोजित खजुराहो नृत्य समारोह इस वर्ष अन्तरराष्ट्रीय स्वरुप की ऊँचाईयो को प्राप्त करेगा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *