बसपा की बुलबुल और सपा की मीरावर्धन के मुकाबले भाजपा से कौन ?

जावेद अंसारी

समाजवादी पार्टी महापौर पद के लिए लखनऊ से मीरावर्धन के मुकाबले बहुजन समाज पार्टी ने बुलबुल डौडियाल को उतारा है। कांग्रेस और भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। अब राजनीतिक गलियारों में भाजपा के प्रस्तावित उम्मीदवारों के नाम चर्चा में हैं। समझा जाता है कि भाजपा कांग्रेस से सामने वाले प्रत्याशियों को देखकर अपना दांव लागाएंगी। उल्लेखनीय है कि सपा महापौर पद के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

भाजपा ने अपने तीन दिन के मंथन के बाद फैसला सुरक्षित रखा है। समझा जाता है कि शुक्रवार को प्रथम चरण के प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि लखनऊ की महापौर उम्मीदवार के लिए नामों में रेखा गुप्ता, माधुरी हलवासिया, संयुक्ता भाटिया, कुसुम राय आदि पर चर्चा है। वाराणसी और गोरखपुर की खासी चर्चा वाराणसी नगर निगम से आरएसएस से जुड़ी रीता जायसवाल और पूर्व सांसद शंकर जायसवाल की पुत्रवधू मृदुला जायसवाल, निर्मला पटेल, नम्रता चौरसिया, रानिका जायसवाल तथा उमा यादव का नाम प्रमुख दावेदारों में है जबकि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह की पुत्रवधू और विधायक अनुराग सिंह की पत्नी का नाम भी चल पड़ा है। लखनऊ की महापौर उम्मीदवार के लिए कई नाम हैं लेकिन, पूर्व पीसीएस अधिकारी रेखा गुप्ता के नाम पर पार्टी गंभीर है। माधुरी हलवासिया, संयुक्ता भाटिया, पूर्व सांसद कुसुम राय के अलावा एक पूर्व मंत्री की पत्नी के नाम पर भी चर्चा चल रही है। गोरखपुर में पूर्व महापौर अंजू चौधरी और उनके पुत्र विक्रम चौधरी के अलावा धर्मेंद्र सिंह, चिरंजीव चौरसिया और सीताराम जायसवाल के नाम पर मंथन हुआ है। अयोध्या में ऋषिकेश उपाध्याय पिंटू, अभिषेक मिश्रा, राजू दास, महंत गिरीश पति त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, निशिंद्र मोहन मिश्र गुडडू, शक्ति सिंह, आलोक बंसल और डॉ. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी समेत कई लोगों का नाम चर्चा में है। कानपुर में पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार, कमलावती सिंह, प्रमिला पांडेय, निर्मला सिंह, अनीता गुप्ता, पूनम कपूर के अलावा अब प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई की पुत्री का नाम भी चल पड़ा है। आगरा में प्रमोद गुप्ता, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, प्रमोद गुप्ता और नवीन जैन समेत कई दावेदार हैं। अलीगढ़ में प्रशांत सिंघल, डॉ. राजीव अग्रवाल और नवीन अग्रवाल के नाम चल रहे हैं जबकि मेरठ में कांता कर्दम सब पर भारी हैं। मेरठ में चंद्रलेखा का नाम भी सुर्खियों में है। इलाहाबाद में निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता के अलावा राघवेंद्र सिंह, राकेश शुक्ला और अरुण अग्रवाल समेत कई नाम हैं। गाजियाबाद में आशा शर्मा, सुनीता दयाल, मधु पोद्दार और सुनीता नागपाल, मुरादाबाद में विनोद अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल व विनय के नाम पर मंथन किया गया है। बरेली में संजीव अग्रवाल और उमेश गौतम, मथुरा में श्याम सिंह अहेरिया और अजय पोइया तथा सहारनपुर में संजीव वालिया, डॉ. अजय सिंह और मनोज चौधरी के नाम की चर्चा है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *