हाॅकी मैच में फतेहपुर ने बांदा को 5-1 से हराया

आफताब फारुकी

फतेहपुर। आज शहर के वीआईपी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मैत्री हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हाॅकी प्रतियोगिता में फाईनल मैच फतेहपुर एवं बांदा के मध्य खेला गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ ध्यान चंद्र के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रतिनिधि केंद्रीय राज्यमंत्री योगेश त्रिपाठी, ओलम्पिक संघ सचिव रवीकांत मिश्र एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गायत्री सिंह रहे।

रोमांचक मैच में फतेहपुर ने एक के मुकाबले पांच गोल कर बांदा को हार का मुंह दिखाया। उक्त प्रतियोगिता में उ0प्र0 पुलिस टीम खिलाडी अभिषेक शर्मा ने दो गोल, राष्ट्रीय हाॅकी खिलाडी लखन सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह एव सुनीत कुमार ने एक एक गोल कर फतेहपुर को जीत हासिल करायी। मुख्य अतिथि योगेश त्रिपाठी ने विजेता टीम को नकद पुरस्कार देकर खेल के किसी भी आयाम हर सम्भव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्होने आशा जतायी शीघ्र ही राष्ट्रीय छितिज पर जनपद फतेहपुर का नाम हाॅक के क्षेत्र में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जायेगा। इस मौके पर विभाग कार्यवाह ज्ञानेंद्र ंिसह, प्रधानाचार्य राम सिंह, खेल आचार्य महेश सिंह चैहान, पुनीत चैहान, एबीवीपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रसून तिवारी, विद्यार्थी परिषद जिलासंयोजक विवेक मिश्र, नगर अध्यक्ष प्रांसू द्विवेदी, शाहिद अली, सुनिधि तिवारी, शुभम गुप्ता, मो. शादिफ, वैभव मिश्र आदि ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए निरंतर आगे बढ़ने की बात कही। फतेहपुर टीम के कप्तान लखन सिंह एव कोच महेश सिंह चैहान रहे। क्रीडा भारती के उपाध्यक्ष आदित्य पाण्डेय ने भी खिलाडियों का उत्साह बढ़ाया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *