धूमधाम से मनाई गई गांधी व शास्त्री जी की जयंती

सभी कार्यालयों में स्वच्छता की दिलाई गई शपथ

अंजनी राय

बलिया : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई। सभी सरकारी, गैर सरकारी व समस्त शैक्षिक संस्थानों पर झंडारोहण करने के बाद विविध कार्यक्रम हुए। कई जगह रामधुन का गायन हुआ। सभी कार्यालयों में कर्मियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने कलेक्ट्रेट में झंडारोहण करने के बाद गांधी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। कलेक्ट्रेट में रामधुन का शानदार गायन हुआ, जिसमें अधिकारियों संग कर्मचारियों ने भी भागीदारी सुनिश्चित कराई। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई गोष्ठी में जिलाधिकारी ने गांधी व शास्त्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए देश सेवा में दिए योगदानों को सबसे साझा किया। कहा कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा और नई गति देने में राष्ट्रपिता गांधी जी का अहम योगदान है। सत्याग्रह और सविनय अवज्ञा आंदोलन के जरिए उन्होंने सभी वर्गों में आजादी की लौ को प्रज्वलित किया।

देश की राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता के द्वारा राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोकर सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हम सब उनके सिद्धांतों व विचारों को अपनाने के साथ उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लें। शास्त्री जी के बारे में बताया कि देश में अनाज उत्पादन की अलख को उन्होंने ही जगाया। इसी का नतीजा है कि हमारा भारत कृषि प्रधान देश बन गया। गोष्ठी में एडीएम मनोज सिंघल, सीआरओ प्रवरशील वरनवाल, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. विश्राम, एएसडीएम गम्भीर सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही दोनों महापुरुषों के पद्चिन्हों पर चलने का आवाहन किया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी वंशरोपन पांडेय, कौशल उपाध्याय, विजयकांत श्रीवास्तव, सेनानी रामविचार पांडेय समेत समस्त कलेक्ट्रेट कर्मी मौजूद थे। संचालन अश्विनी तिवारी ने किया।

जिला अस्पताल में हुआ फल वितरण

गांधी जी की जयंती के अवसर पर जिला अस्पताल में एवं दूध का वितरण हुआ। सीएमओ डॉ पीके सिंह ने हर वार्ड में जाकर मरीजों को यह वितरण किया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *