कांग्रेस लड़ेगी दिल्ली में सभी 7 सीट पर अकेले बल पर चुनाव, आप से गठबंधन के सभी दरवाजे किया राहुल ने बंद

आरिफ अंसारी

नई दिल्ली: दिल्ली में लोकसभा की सभी 7 सीट पर कांग्रेस अकेले बल पर चुनाव लड़ेगी। राहुल गांधी की इस घोषणा के बाद अब आप के लिये कांग्रेस से गठबंधन का सभी दरवाज़ा बंद हो गया है। दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी  का गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

बताते चले कि पिछले हफ्ते यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक के बाद दिल्ली कांग्रेस प्रमुख शीला दीक्षित ने कहा था कि कांग्रेस का दिल्ली में अभी तक कोई गठबंधन नहीं है। आप नेताओं द्वारा पुनर्विचार के लिए राहुल गांधी से आग्रह करने के बाद यह टिप्पणी आई है।

कुछ दिन पहले राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद शीला दीक्षित ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया था। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के 15 साल के शासन को समाप्त किया था। बता दें कि आम आदमी पार्टी के साथ गठजोड़ के लिए विपक्षी दलों का कांग्रेस पर दबाव है। आम आदमी पार्टी भी गठबंधन के लिए उत्सुक रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *