शत्रुध्न सिन्हा नही छोड़ेगे पटना साहिब की सीट, बदल सकते है पार्टी – सूत्र

आफताब फारुकी

पटना : भाजपा के पटना साहिब से सांसद शत्रुध्न सिन्हा अपनी सीट छोड़ने को तैयार ही नही है। वही भाजपा अपने इस शत्रु को टिकट देने को नही तैयार है। इस बीच पटना साहब से भाजपा शत्रुध्न सिन्हा के लगातार बगावती तेवर देखते हुवे उनका टिकट काटने और किसी और को टिकट देने की तैयारी में है। सूत्रों की माने तो शत्रुध्न सिन्हा को भाजपा से इस बार टिकट नही मिल रहा है।

इसी बीच जानकारों और चर्चाओ को आधार माने तो शत्रुध्न सिन्हा इस सीट को छोड़ेगे भी नहीं। सूत्र बताते है कि वह इस बार कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से अपना दावा कर सकते है। वही भाजपा रविशंकर प्रसाद को पटना साहब से चुनाव मैदान में उतार सकती है। ऐसी स्थिति में शत्रुध्न सिन्हा का बगावती तेवर भाजपा को नुक्सान पंहुचा सकता है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुवे ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है कि ‘सरजी, आपके अनुसार 20 से अधिक पार्टियां ‘महामिलावत’ हैं और 40 से अधिक पार्टियां आपका समर्थन कर रही हैं! लोग इसे क्या कहेंगे ‘महागिरावट’? अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ‘जनता से किए गए वादे अभी भी पूरे होने बाकी हैं।’

गौरतलब हो कि शत्रुध्न सिन्हा लगातार प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर रहे है। हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी से कम से कम एक प्रेस कांफ्रेंस कर सवालों का सामना करने की अपील की थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा-सर, चुनाव की तिथि घोषित हो गई है, अब तो कम से कम एक ऐसी स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस कांफ्रेंस कर दीजिए, जिसका सेशन बनावटी न हो। साथ ही यह प्रेस कांफ्रेंस राग दरबारी और सरकारी मानसिकता वाला मीडिया न करे। नहीं तो आप लोकतांत्रिक दुनिया के इतिहास में एक ऐसे प्रधानमंत्री के रूप में नीचे गिर जाएंगे, जिनके कार्यकाल में एक भी प्रश्नोत्तर सत्र नहीं हुआ।

शत्रुध्न सिन्हा के इस बगावती तेवर के बाद भाजपा उनसे किनारा करे ये मुमकिन है। शत्रुध्न सिन्हा ने भी एक ट्वीट के माध्यम से शायराना अंदाज़ में इसकी पेशन्गोई भी किया था।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *